फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: साझा करें रेल यात्रा का अनुभव, मिलेगा 10 हजार का इनाम

Thu, 29 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यदि आप ट्रेनों में सफर करने के शौकीन हैं और आपके अनुभव रोचक हैं तो इसे रेल मंत्रालय से साझा कर इनाम पा सकते हैं। यदि आपका अनुभव सबसे बेहतर रहा तो 10 हजार रुपये तक का इनाम मिलेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता शुरू की गई है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सभी नागरिकों के लिए हिंदी में रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, दूसरे को आठ व तीसरे को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को चार हजार की राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। अनुभव से जुड़ी प्रविष्टि 31 जुलाई तक रेलवे बोर्ड को भेजनी होगी। लेख कम से कम तीन हजार शब्द का होना चाहिए।
रेलकर्मियों समेत जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने, अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने व हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पीआरओ ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां सहायक निदेशक हिन्दी (प्रशिक्षण), कमरा नम्बर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002 को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें