मालूम हो कि पीपीएन चौराहे से लेकर कीरत सागर तिराहे तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क सालों से उखड़ी पड़ी है। सड़क के निर्माण के लिए सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने शासन स्तर पर पहल कर तीन माह पहले सात करोड़ रुपये मंजूर करा लिए थे। सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी। लोक निर्माण विभाग ने एक माह पहले सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दी। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से इस मार्ग पर रहने वाले नागरिकों और दुकानदाराें का धूल से बुरा हाल है।
इस रोड पर हर दो मिनट में वाहन की धमाचौकड़ी मची रहती है। वहां निकलते ही उखड़े पड़े ऊबड़ - खाबड़ रोड की धूल दुकानाें और घरों में जा रही है। जिससे दुकानदारों का बैठना दूभर हो गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। सड़क पर दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो जाने से इस रोड पर वाहन चालकाें का चलना मुश्किल हो गया है।