महोबा। होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तहसीलदार दिवाकर मिश्रा के साथ खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान दूध के तीन नमूने भरे गए जबकि शहर के खोया मंडी में छोटे पुरवार खोया भंडार, श्रीराम खोया भंडार से खोया के एक-एक नमूने लिए गए। मुख्य बाजार में सुदामा स्वीट्स के यहां से मोतीचूर लड्डू व गुजराती नमकीन की दुकान से नमकीन का नमूना जांच के लिए संग्रहीत किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को चेतावनी दी कि मिलावटी सामान की बिक्री न की जाए। छापामार अभियान आगामी पर्व तक चलता रहेगा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांत बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, रामलखन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।