फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ऑटो पलटने की दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पड़े घायलों को सीओ सदर ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाकर मानवता दिखाई।
विज्ञापन

मुख्यालय से सवारियां भरकर एक ऑटो ग्राम टीकामऊ जा रहा था, रास्ते में गांव से एक किमी पहले चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ग्राम गंज निवासी दुर्गेश (30), नरेंद्र व अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे सीओ सदर जटाशंकर राव ने जब घायलों केे सड़क किनारे पड़ा देखा तो उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, उनका उपचार चल रहा है।
दूसरी घटना अजनर गांव निवासी रामचरण (70) पुत्र प्यारे पैदल खेत जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय पावर हाउस के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीएचसी जैतपुर ले जाया गया। इसी तरह पुरा निवासी शैलेंद्र व गहरौली निवासी कल्लू अलग-अलग स्थानों में घायल हो गई। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम बम्हौरीखुर्द निवासी कक्षा तीन के साथ सोनिल पुत्र अशोक विश्वकर्मा कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था, तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल को गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें