महोबा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। थाना पनवाड़ी के सिमरिया गांव निवासी चंद्रभान (48) सोमवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह देवगनपुरा निवासी शराफत अली, पड़ोरा निवासी रोहित, महाराष्ट्र निवासी मनोज, टिकरिया निवासी ओमप्रकाश, अक्ठौंहा निवासी राजकुमार व परमलाल अन्य हादसों में घायल हो गए। जिला अस्पताल से ओमप्रकाश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
किशोरी समेत चार ने खाया जहर
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी हजरत (25) सोमवार की रात घर पर था। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता अब्बास ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह नहीं पता। इसी तरह ज्योरइया निवासी अर्चना (16), सिजहरी निवासी दीपा (20) और रायसिंह खरेला निवासी विमला (40) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)