फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेवादार की गला दबाकर हत्या, आंख व होंठ पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर गांव के पास बेतवा नदी किनारे स्थित गुनुबाबा मंदिर के सेवादार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह मंदिर परिसर में शव मिलने से खलबली मच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने परिजन से तहरीर लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

परसनी मोराकांदर गांव निवासी लल्लू प्रजापति (75) कई वर्षों से बेतवा नदी किनारे जंगल में स्थित मंदिर में सेवादार के रूप में रहकर साफ-सफाई और देखरेख का कार्य करते थे। रविवार सुबह कुछ बच्चों ने मंदिर परिसर में वृद्ध को संदिग्ध हालात में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर लल्लू की पुत्री ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ललपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर यशपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले थे। हालांकि उनकी आंख और होंठ पर हल्की चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। परिजन से तहरीर लेकर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें