फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गाय की सेवा से मिलता है सच्चा पुण्य, यही असली कमाई

विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 14 परिचय-भक्तिगीतों पर झूमतीं महिलाएं व युवतियां। संवाद - फोटो : गैगेंस्टर आरोपियों की कुर्की करते पुलिस प्रशासन के अ​धिकारी
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के धवारी गांव में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को आचार्य आदित्य महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने गोवर्धन पूजा की कथा में बताया कि भगवान ने भी गायों की सेवा की है। इसलिए गो सेवा से बड़ी और सच्ची सेवा दूसरी नहीं है। मानव अगर गो सेवा को अंगीकृत कर ले तो उसका जीवन धन्य हो जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि जब बृजवासी देवराज इंद्र की पूजा की तैयारी कर रहे थे। तब बालक श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि हमारा जीवन प्रकृति और गोवर्धन पर्वत पर निर्भर है, इसलिए हमें उसी की पूजा करनी चाहिए। बृजवासियों ने कृष्ण की आज्ञा मानकर गोवर्धन पूजन किया। इससे क्रोधित होकर इन्द्र ने मूसलाधार वर्षा कर दी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त बृजवासियों की रक्षा की थी। इस लीला से संदेश मिलता है कि अहंकार का अंत निश्चित है और सच्ची भक्ति व विश्वास ही हमारी रक्षा करते हैं। कथा में यजमान रामप्रकाश चौबे के अलावा बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें