फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन के मुताबिक मिलेंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संक्रमण के चलते परिवार नियोजन की सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। अनलॉक-1 की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर परिवार नियोजन सेवाओं में तेजी लाने के लिए सीएमओ सभागार में बैठक हुई। हॉटस्पॉट व संक्रमित क्षेत्रों में आशा गृह भ्रमण के दौरान परिवार नियोजन सामग्री वितरित करेंगी। यहां अन्य सुविधाएं संचालित नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि परिवार नियोजन सेवाओं में तेजी लाने के लिए उत्तर प्रदेश तकनीकी सहायता इकाई (यूपीटीएसयू) मदद कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए हर सावधानी रखी जाएगी। परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने से पूर्व संक्रमण के रोकथाम संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रसव पश्चात कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, पीपीआईयूसीडी, ओपीसी और ईसीपी जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद व डॉ. जीआर रत्मेले सहित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके सिंह, डा.केपी सिंह, सुनील सचान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार, जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, एफपीएलएमआईएस जितेश सोनी, बीसीपीएम मनीषी पटैरिया, कल्पना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
हॉटस्पॉट व संक्रमित क्षेत्रों में नहीं दी मिलेंगी सभी सुविधाएं
महोबा। जनपद के ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में जहां कोरोना वायरस के केस मिले हैं, वहां पहले से कार्य कर रही फ्रंटलाइन वर्कर्स सिर्फ परिवार नियोजन सामग्री का वितरण सुनिश्चित कराएंगी। अन्य क्षेत्रों में नसबंदी छोड़कर अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही यह भी निर्देश है कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 का हॉटस्पॉट है या कंटेंटमेंट क्षेत्र है, वहां ड्यूटी करने वाले या निवास करने वाले और कोविड-19 के लक्षणों वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स की ड्यूटी इस कार्य में नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

टोल फ्री से परिवार नियोजन की जानकारी
परिवार नियोजन की जानकारी अब कोई भी फोन के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। महिलाओं की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए टोल फ्री नंबर 18001033044 जारी किया गया है। जिस पर महिलाएं फोन कर इससे जुड़ी हर समस्या का समाधान पा सकती है। खास बात यह है कि फोन करने वाली महिलाओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें