फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्वार्थ भाव से सेवा करता है स्वयंसेवी

Thu, 08 Jan 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान गुरुवार को छात्राआें ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की। इस अवसर पर ह्यूमन क्वालिटी मैनेजमेंट थ्रू योगा विषय पर आयोजित गोष्ठी में छात्राआें को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि आज चाराें तरफ सभी वस्तुआें के उत्पादन में गुणवत्ता की मांग व चर्चा हो रही है। लेकिन अच्छे मनुष्य के निर्माण के लिए न तो स्कूल कॉलेजाें में और न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रयास हो रहा है। इस दौरान छात्राआें को योगाभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर हुकुम सिंह, अजय पटैरिया, डॉ. आरिफ राइन, डॉ. ज्योति सिंह, जगभान सिंह, आफरीन सिद्दीकी, सपना मिश्रा, नीलम सिंह, गरिमा तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर ग्राम चंद्रपुरा में चल रहे राजकीय मकुुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। समापन दिन में सुबह छात्राें को प्राणायाम कराया गया। इस मौके पर आयोजित बौद्धिक गोष्ठी में जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम पटेल ने कहा कि एनएसएस एक अच्छा कार्य है। इसका सिद्धांत वाक्य मुझको नहीं तुमको है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी निस्वार्थ भाव से काम करता है। इस अवसर पर छात्राें ने राष्ट्रीय गीत, लक्ष्य गीत और नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर राजकिशोर यादव, जगदेव वर्मा, रामसनेही राजपूत, अतुल कुमार, बाला प्रसाद, सुमेर प्रसाद पटेल, संतोष सक्सेना सहित तमाम टीचर और छात्र मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज के ग्राम अस्थौन में चल रहे एनएसएस शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। छात्रा रोहिणी, शिवी परिहार, संगीता, आराधना, आकांक्षा, रोशनी सेन, निर्मला और दीपशिखा ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आधा सैकड़ा छात्राें ने गांव में मंदिर और कुआें के निर्माण में श्रमदान और खेताें का भ्रमण किया। इसके अलावा छात्रा ने ग्रामीणाें को नशा छोड़ने के तरीके बताए। मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद गोस्वामी और टीचर छविलाल वर्मा ने छात्राें को अंधविश्वास से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जादू हाथ की सफाई है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ताजउद्दीन, शिवचरन बौद्ध, प्रधानाचार्य जयनारायण विश्वकर्मा, बफी अहमद, सरमनलाल, दिलीप बौद्ध, हेमंत पाठक, कुंजबिहारी यादव, संदीप गोस्वामी, गणेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें