स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके वार्ष्णेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में उपस्थित लोगों का चेकअप कर उपचार किया गया। इस मौके पर एएनएम ने अलग काउंटर लगा टीकाकरण करती रहीं। वहीं महिला चिकित्सक अभिलाषा चौरसिया ने महिलाओं की जांच की। स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर से डॉक्टरों की टीम ने रोगियों को परीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. पीके सिंह, डॉ. मनोज कुशवाहा, डॉ. विंध्याचल मदेशिया, डॉ. गंगाराम, डॉ. अभिलाषा और डॉ. शैलेंद्र सिंह के अलावा मणिशंकर, वसीम वेग, मगन लाल, यामिनी , विनीता, ममता, संगीता, कस्तूरी किरन, महेंद्र और आशुतोष सहित कर्मचारी भी टीम में शामिल रहे।