फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: केनरा बैंक-गंगापुर और चरखारी-झांसी के बीच होगा सेमीफाइनल

Fri, 29 Nov 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय बुंदेलखंड हाॅकी टूर्नामेंट में पांचवें दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। अजहर अकादमी चरखारी ने भोपाल को 4-1 से और एलवीएम झांसी ने हास्टल झांसी को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को केनरा बैंक बंगलुरू व गंगापुर बिहार और अजहर अकादमी चरखारी व हाॅस्टल झांसी की टीम के बीच होंगे।
हॉकी में शुक्रवार को पहला मैच अजहर अकादमी चरखारी और भोपाल के बीच हुआ। खेल शुरू होते ही चरखारी के संजय ने फील्ड गोल किया। 21वें मिनट में चरखारी की टीम ने पैनाल्टी काॅर्नर को गोल में तब्दील किया।

दूसरे हाफ में चरखारी के राशिद हुसैन ने फील्ड गोल किया। 51वें मिनट में भोपाल के कासिफ ने एक गोल दागा। अंतिम क्षण में भोपाल के गोल कीपर ने गेंद को गलत तरीके से दबाया। जिस पर रेफरी फिरोजदाद ने स्ट्रोक दिया, जिसे चरखारी के शफकत हुसैन ने गोल में तब्दील किया और चरखारी की टीम 4-1 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच एलवीएम झांसी और हाॅस्टल झांसी के बीच हुआ। खेल शुरू होते ही एलवीएम झांसी के सुशील ने फील्ड गोल किया। तीसरे मिनट में झांसी हाॅस्टल के आशीष ने गोल दागा। 17 वें मिनट में झांसी हाॅस्टल के राघवेंद्र ने गोल किया।
अंतिम क्षण में एलवीएम के अतुल ने गोल दागते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मैच के निर्णय के लिए पैनाल्टी शूट आउट कराया गया। जिसमें झांसी हॉस्टल की टीम ने एलवीएम झांसी को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें