फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलेंगे, पक्के आशियाने

Thu, 19 Mar 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसरा आवास योजना के तहत अब गरीबाें को भी पक्के आशियाने मिलेंगे। इसके लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण ने जिले के 2,331 लोगों के आवेदन पत्र शासन को भेज दिए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही आवासाें के निर्माण की मंजूरी मिल जाएगी और आशियानाें का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना आसरा आवास योजना के तहत गरीबाें को पक्के मकान देने के के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा आवेदन लिए गए थे। जिसके तहत महोबा शहर से 900, चरखारी से 899, कुलपहाड़ से 532 लोगाें ने आवेदन जमा किए थे। जिला नगरीय विकास अभिकरण के एपीओ इबरार अहमद ने बताया कि 4.19 लाख रुपये की लागत से गरीबों के कच्चे मकानों को पक्का बनाया जाएगा। इस योजना में एक कमरा, बरामदा, शौचालय, बाथरूम और किचन का निर्माण कराया जाना है। योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को नगद धनराशि नहीं दी जाएगी। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस द्वारा आवासों के निर्माण का टेंडर लिया है। सर्वे टीम द्वारा घर-घर जाकर कच्चे मकानों की ली गई तस्वीर और सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही आवासाें का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें