फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर दस हजार उड़ाए

Sun, 15 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली से घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर दस हजार रुपये लूट लिए। महोबा रेलवे स्टेशन में होश आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद झांसी के बड़ा गांव गेट निवासी दीन मोहम्मद (45) पुत्र अब्दुल झांसी में सिक्योरिटी गार्ड  के पद पर नौकरी करता है। शनिवार की रात वह उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से झांसी लौट रहा था। तभी ट्रेन में सवार जहरखुरानों ने उससे दोस्ती गांठ ली और गुटखे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे वह अचेत हो गया। मौके का फायदा उठाकर जहरखुरान उसकी जेब से पांच हजार रुपये, दो मोबाइल और घड़ी लेकर चंपत हो गए। सुबह ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसे होश आया। देखा तो उसका सामान, नगदी, मोबाइल और हाथ की घड़ी गायब थी। उसने आनन-फानन में घटना की जानकारी जीआरपी थाना महोबा में दी। जीआरपी के पुलिस कर्मियाें ने उसे नशे की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें