फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी भूमाफिया अभियान तेजी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी भूमाफिया को और तेज करने के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट में एंटी भूमाफिया कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसील में एसडीएम की निगरानी में टीम गठित करके शहरी और ग्रामीण इलाके की सार्वजनिक आरक्षित जमीन में अवैध कब्जा जमाए असरदारों के कब्जा हटवाने की कार्रवाई किए जाने को आदेश भी दिया है।
डीएम ने मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर रोजाना कार्रवाई के नतीजे पर निगरानी के लिए अधिकारी तैनात कर दिए। कंट्रोल रूम में तैनात प्रभारी गोपीचंद ने बताया तीनों तहसील में अलग-अलग टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए बनी है।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों के चिंहित के साथ-साथ आरक्षित जमीनों पर हुए कब्जा हटवाने के आदेश डीएम स्तर से टीम व राजस्व महकमे को दिए गए हैं। रोजाना की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कंट्रोल रूम द्वारा लेने के बाद डीएम को अवगत कराने का भी निर्देश है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें