महोबा। परिषदीय विद्यालयों के बाद माध्यमिक इंटर कालेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान भी 15 मई तक बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक अनिल कुमार ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि 15 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी।
उन्होंने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कोविड महामारी के चलते इंटर कालेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान 15 मई तक बंद रहेंगे। इस अवधि में माध्यमिक शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की अनुमति दी गई है।
वहीं, जिला प्रशासन द्वारा माध्यमिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को दी जाने वाले तैनाती का पालन करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुलाने पर शिक्षकों व कर्मचारियों को उपस्थित होना होगा।