फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बालिका दिवस पर फ्रेंड चैरिटेबल हॉस्पिटल व जीजीआईसी के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता रैली निकाली गई। विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली के दौरान छात्राओं ने नारी सम्मान व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जीजीआईसी से शुरू हुई जागरुकता रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आल्हा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। सीएमओ ने कहा कि आज के दौर में छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। देश के उच्च पदों पर महिलाएं आसीन हैं। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने छात्राओं को उनके अधिकार बताए। इस मौके पर अभिषेक सक्सेना, अंचल सोनी, ममता अहिरवार, अंकिता आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें