फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घोटाला... लबालब तालाब में उगा दी सरसों, फिर नुकसान दिखा हड़पा क्लेम

Tue, 13 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में फसल बीमा योजना में हुए घोटाले में नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। खरीफ 2024 में करोड़ों का घोटाला उजागर होने के बाद अब रबी 2024 में भी घोटालेबाजों ने इसी तरह फर्जी तरीके से बीमा कराकर लाखों का क्लेम हड़प लिया।
विज्ञापन

जिले में सबसे बड़े भूभाग में फैले बेला सागर तालाब में घोटालेबाजों ने सरसों की बोआई दिखाकर फसल बीमा कराया और नुकसान दर्शाकर क्लेम भी निकाल लिया। किसान नेता खरीफ की तरह ही रबी सीजन में हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ-2024 सीजन में करीब 40 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ चुका है। घोटालेबाजों ने नदी, तालाब, पहाड़, मंदिर, वन विभाग व सरकारी जमीनों के साथ ही किसानों की निजी जमीनों को अपना बताकर फसल बीमा कराया गया और प्राकृतिक आपदा से नुकसान दिखाकर भारी-भरकम क्लेम भी हड़पा। इस मामले की जांच चल रही है तो वहीं रबी 2024 सीजन में भी इसी तरह से घोटाले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिले की कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बेलासागर तालाब का है। राजस्व रिकाॅर्ड में बेलाताल मौजा की गाटा संख्या 947 का रकबा 22 हेक्टेयर से अधिक है और यह जमीन तालाब मे दर्ज है। तालाब की इस जमीन में से 20 हेक्टेयर रकबा में रबी 2024 में छह लोगों ने सरसों की फसल उगाई। लबालब भरे तालाब में लहलहाती हुई फसल को प्राकृतिक आपदा से खराब होना बताया गया।
विज्ञापन

बीमा कंपनी ने बीमा कराने वाले घोटालेबाजों को क्लेम देकर उनके नुकसान की भरपाई भी कर दी। किसान नेता गुलाब सिंह राजपूत कहते हैं कि रबी सीजन में यह घोटाला दिखाता है कि खरीफ की तरह इसकी भी विस्तृत जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें