फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता महासभा की धर्मशाला का पुनरुद्धार होगा

Mon, 25 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कर्पूरी ठाकुर विचार मंच एवं सविता महासभा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि कर्पूरी जी के विचारों से हम सभी को प्रेरणा लेनी होगी।
विज्ञापन

सविता महासभा की धर्मशाला का पुनरुद्धार कराने के साथ हैंडपंप लगवाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि महासचिव एल साहू ने कहा कि कोलेजियम व्यवस्था समाप्त हो, एक व्यक्ति का एक बैंक में एक खाता जब देश में लागू होगा तभी सच्चा समाजवाद आएगा।

देवी सिंह ने कहा कि तन मन व धन से सहयोग किया जाएगा। अध्यक्षता नरोत्तम दास सेन ने की। इसमें विक्की सेन, सिद्धगोपाल सेन, विनय सेन, राजेश सेन, विनीत सेन, भूपेंद्र सेन, रमेश, बल्लू सेन आदि मौजूद रहे। प्रेमनारायण ठाकुर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें