फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जंगल की आग पर काबू पाने के लिए सेटेलाइट से होगी निगरानी

Sun, 08 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वन क्षेत्र को सुरक्षित व गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए सैटेलाइट से निगरानी की जाएगी। आग लगने पर कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगेगा। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर इससे संबंधित मैसेज जीपीएस लोकेशन के साथ आ जाएगा। इससे विभाग को आग पर काबू पाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जनपद में वन क्षेत्र का दायरा 16,587 हेक्टेयर में फैला हुआ है। गर्मी के साथ जिले के वन क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अब सैटेलाइट तकनीक का सहारा लिया जाएगा। वन विभाग सैटेलाइट आधारित फायर अलर्ट सिस्टम की मदद से जंगलों में आग की त्वरित जानकारी प्राप्त करेगा। इसे शुरुआती चरण में ही वनकर्मियों की मदद से काबू पाया जाएगा।
डीएफओ देवाशीष जेना का कहना है कि सैटेलाइट तकनीक के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सतर्कता भी जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही जंगलों को आगजनी की घटनाओं से बचाया जा सकता है। इस नई तकनीक से कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा। तत्काल मौके पर टीम को रवाना कर आग पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें