विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते सांसद
- फोटो : MAHOBA
महोबा। गोरखगिरि पर्वत स्थित सिद्ध बाबा की कुटी और काकुन के हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत किया गया।
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले की महोबा और चरखारी विधानसभा में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सांसद महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व सदर विधायक राकेश गोस्वामी तथा विधायक चरखारी ब्रजभूषण सिंह राजपूत ने कई विकास परक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का प्रसारण दोनों विधानसभाओं कम्युनिटी हॉल महोबा तथा गोवर्धन मेला परिसर चरखारी में देखा गया। इस योजना के तहत गोरखगिरि पर्वत पर स्थित सिद्ध बाबा की कुटी के पर्यटन विकास हेतु 50 लाख रुपये तथा विधानसभा क्षेत्र चरखारी के प्राचीन हनुमान मंदिर ग्राम काकुन के पर्यटन विकास हेतु 48.03 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, चेयरमैन कोआपरेटिव चक्रपाणि त्रिपाठी, नगरपालिका महोबा चेयरमैन दिलाशा तिवारी, एडीएम आरएस वर्मा तथा विधानसभा चरखारी के कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह सहित जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।