फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी दौड़ में संतोष, दीपक व रघुवीर बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के ग्राम महेबा में बुधवार को बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक गांवों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में खन्ना के संतोष यादव की बैलगाड़ी सबसे तेज भागी। जिस पर उन्हें विजेता चुना गया। आयोजन समिति की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ग्राम महेबा में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ में सुबह से ही प्रतिभागियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। चरखारी, छानीकला, कोहारी, खन्ना, गहरा, धरौन आदि गांवों से ग्रामीण बैलगाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाकर पहुंचे। वर्मा तालाब स्थित ट्यूबबेल से बैलगाड़ी दौड़ शुरू कराई गई। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता नरेंद्र मिश्रा ने हरीझंडी दिखाकर किया। बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता में संतोष यादव खन्ना विजेता रहे जबकि दीपक यादव चरखारी को दूसरा व रघुवीर यादव कहरा को तीसरा स्थान मिला। आयोजन समिति की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बच्चू महाराज, संदीप फौजी, मोनू महाराज समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें