फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक क्षेत्र में किसी पर आश्रित न रहें स्वयंसेवी छात्र-छात्रा- सीडीओ

विज्ञापन
एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर बोलते सीडीओ - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किसी पर आश्रित न रहें, समाज को प्रेरणा दें। यह बात एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते हुए सीडीओ डा. हरिचरण सिंह ने कही।
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार से शुभारंभ हो गया। इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं समाज को साक्षर बनाने में सहयोग दें ताकि समाज व देश तरक्की कर सके। इसके बाद तीनों स्वयंसेवी इकाईयां जैनतीर्थ, भटीपुरा व शेखूनगर के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मधुबाला सरोजनी, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. एसएस राजपूत, शैलेष तिवारी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय शिविर मामना गांव में लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने स्वयंसेवी छात्राओं में समाजसेवा व देशसेवा का जज्बा भरा। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, तारा पाटकर, संतोष पटैरिया, जगभान राजपूत, नितिन द्विवेदी, शिवम विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें