फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पांच दुकानों से कीटनाशक दवाओं के लिए नमूने, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलाताल (महोबा)। खरीफ फसल की बुआई का समय शुरू होते ही बीज व कीटनाशक दवाओं की दुकानों में किसानों की भीड़ जुट रही है। जिसको लेकर एसडीएम कुलपहाड़ जितेंद्र सिंह व उप कृषि निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने बुधवार को कुलपहाड़ व बेलाताल क्षेत्र की 15 दुकानों में जांच की। आशंका होने पर पांच दुकानों से दवाओं के नमूने लिए जबकि लापरवाही मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
कस्बा बेलाताल में स्थित बीज व कीटनाशक दवाओं की दुकानों के निरीक्षण में अधिकारियों ने दवाओं का रखरखाव और एक्सपायरी डेट देखी। कहा कि एक्सपायरी डेट देखकर ही ग्राहक को कीटनाशक दवाएं दें। जो भी दुकानदार नकली दवा की बिक्री करता पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैतपुर व कुलपहाड़ की पांच दुकानों में रखीं कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला जाएगा। नमूने फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि लापरवाही में दो दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि सही दर पर किसानों को सामग्री उपलब्ध कराई जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर-टू-डोर चला विशेष जनसंपर्क अभियान
बेलाताल (महोबा)। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूूरे होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत ने डोर टू डोर जन संपर्क किया। बस स्टैंड, गल्ला मंडी, बाजार, बड़खेरा, सगुनिया, महुआबांध में लोगों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से राष्ट्र और समाज के हितों में किए किए गए कार्यों के पत्रक बांटे गए। अभियान में भारत कुशवाहा, मुन्नालाल राजपूत, प्रेमचंद विश्वकर्मा, रामप्रकाश कुशवाहा , इंद्रपाल राजपूत, दयाराम, महेश पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें