फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो बार खराब हुई रोडवेज बस, किराया वापसी को लेकर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जनपद हमीरपुर के राठ से सवारियां भरकर झांसी जा रही रोडवेज बस दो किमी चलने के बाद खराब हो गई। राठ डिपो ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा, जो 20 किमी चलने के बाद सड़क पर ही खड़ी हो गई। दो घंटे तक तीसरी बस न आने पर यात्रियों ने किराया वापसी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान परिचालक से तीखी नोकझोंक हुई। तमाम यात्री दूसरे वाहनों से रवाना हुए। ढाई घंटे बाद तीसरी बस पहुंचने पर शेष यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर राठ डिपो की बस 50 सवारियां भरकर झांसी जा रही थी। बस स्टैंड से दो किमी चलने के बाद बस खराब हो गई। बस स्टार्ट न होने पर चालक ने रोडवेज प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। तब दूसरी बस भेजी गई। जैसे ही बस पनवाड़ी पहुंची तो खराबी आने पर बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे यात्री परेशान रहे। दो घंटे तक तीसरी बस न आने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। तमाम यात्री किराया वापसी को लेकर परिचालक से भिड़ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चलने पर परिचालक ने कुछ यात्रियों का किराया वापस किया। ढाई घंटे बाद तीसरी बस पहुंचने पर यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।
बस में सवार राठ निवासी प्रमोद ने बताया कि वह जरूरी काम से मऊरानीपुर जा रहे थे। दो बार बस खराब होने से तीन घंटे का समय बर्बाद हो गया। इसी तरह झांसी जा रहे बबलू ने बताया कि पहले राठ में बस खराब हुई। अब पनवाड़ी में बस में खराबी आने से सड़क किनारे बैठकर घंटों समय गुजारना पड़ा। रोडवेज प्रबंधन किराया तो पूरा वसूल रहा है लेकिन सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बस चालक पंचमलाल ने बताया कि गियर बक्सा फंस जाने के चलते बस में खराबी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें