फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संपर्क क्रांति व महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन हुई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रारंभिक स्टेशनों से ट्रेन को निरस्त करने का लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। यूपी संपर्क एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया है। इसको लेकर रेलवे की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। प्रारंभिक स्टेशनों से इन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे की ओर से जारी की गई यातायात सलाह (ट्रैफिक एडवाइजरी) के अनुसार 10 अक्तूबर को नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और भारी भीड़ की संभावना व्यक्त की गई है। इसको लेकर कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से निरस्त की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12448 हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री अपना सफर शुरू करने से पहले रेलवे की हेल्पलाइन 139 या रेलवे के अधिकारिक सूचना तंत्र से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें