फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा लाभार्थी कृषकों को अपने खाते से ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। उप कृषि निदेशक अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि जिन कृषकों के खाते से ई- केवाईसी नहीं होगी उनकी अप्रैल माह की किस्त रुक जाएगी। लाभार्थी कृषक पीएम किसान योजना की वेबसाइट (www.pmkisan.gov.in) पर जाकर ई-केवाईसी की लिंक पर क्लिक करते हुए अपने आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर ई-केवाईसी करा सकते हैं, यदि किसी कृषक का मोबाइल आधार से लिंक नहीं है तो वह अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से बायोमीट्रिक ई- केवाईसी भी करा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें