महोबा। शहर के अमर शहीद राकेश चौरसिया के स्मारक स्थल मलकपुरा कीरत सागर तट पर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। काकोरी शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। महोबा विधायक सदर राकेश गोस्वामी, सहकारिता के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों द्वारा देखा गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी संबोधित किया।
शहीद कमांडेंट दिनेश बुधौलिया, कबरई विकासखंड के ग्राम गंज में शहीद बालेंद्र सिंह तथा ग्राम पचपहरा में कारगिल शहीद नायक जगदीश प्रसाद यादव के स्मारक स्थलों पर फूल माला चढ़ाकर जनपद के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एसडीएम सदर मो. अवेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।