फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पीडीए पंचायत में सपाइयों ने साधा सरकार पर निशाना

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 14 परिचय-पीडीए पंचायत में बोलते पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। विकासखंड कबरई के कस्बा खन्ना के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को पीडीए जन पंचायत हुई। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के लोगों ने राम मंदिर में चोरी करवाई। महंगाई से आम आदमी परेशान है। सरकार पूंजीपतियों की मदद कर रही है। महिला पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मारुति साहू ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार ने पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को सताया है। महंगाई से किसानों की कमर टूट रही है। युवा रोजगार के अभाव में महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष अर्पित यादव ने बताया कि इस सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अबकी बार विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनना तय है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राज बहादुर पाल, मनोज तिवारी, अरिमर्दन सिंह, कुंभकरण यादव, जगदीश पाल, सेवाचरण पाल, राजेश पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें