कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में चल रहे बाल महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। नृत्य प्रतियोगिता में साक्षी, विकास व कायनात ने बाजी मारी। समापन पर विजेेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत चम्मच रेस से हुई। इसमें अशरफ ने बाजी मारी, जबकि निष्ठा, सारांश व महक ने भी स्थान हासिल किया। फर्राटा रेस में आर्यन सोनी, कशिश तिवारी, कैलाश यादव व कंगना ने जीत दर्ज की। कैरम के फाइनल मुकाबले में अमन सोनी, प्रिंस राजपूत, गजेंद्र ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता जीती। मुख्य आकर्षण अभिनय प्रतियोगिता रही। इसमें नन्हे बाल कलाकारों ने अभिनय कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें वेद गुप्ता, श्रेया गुप्ता, मयंक प्रजापति व इशांत राजपूत विजेता रहे। बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप के अयांश नामदेव, प्री नर्सरी के हर्ष प्रताप सिंह व महक राजपूत, नर्सरी की अनुष्का गुप्ता व शशांक पाठक, केजी की गिरिका रावत व सुनंदा राजा ने जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल ने विजेताओं को बाल महोत्सव के समापन पर पुरस्कृत करने की घोषणा की।