फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: साहू इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनपद लखीमपुर खीरी में आयोजित प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

फोटो 17 एमएएचपी 12 परिचय-ट्रॉफी के साथ खुशी जताते साहू इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी

कबरई (महोबा)। जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा गोला में आयोजित तृतीय स्पोर्ट्स कार्निवल में कबरई के साहू इंटरनेशनल स्कूल की टीम का दबदबा रहा। बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

तृतीय स्पोर्ट्स कार्निवल में विभिन्न विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। साहू इंटरनेशनल स्कूल कबरई की टीम ने अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। फाइनल मुकाबले में लखीमपुर के एसएचएम स्कूल की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक कबड्डी टीम में छात्र पुष्पेंद्र, श्रेष्ठ शुक्ला, चिराग शर्मा, धैर्य शिवहरे, सिद्धांत, अनुराग, शिवम पाठक, कोच आकाश सिंह शामिल रहे। जबकि बालिका वर्ग की टीम में छात्रा महक तिवारी, अलीजा फातिमा, कशिश दीक्षित, खुशी शुक्ला, अंशिका, आराध्या तिवारी, श्रेया यादव, वैष्णवी साहू, साधना शामिल रहीं। छात्राओं की मार्गदर्शक महिला प्रबंधक रमा देवी रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशिर सहाय ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें