फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गोरखगिरि में चलाया श्रमदान अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस व रेंजर रोवर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को गोरखगिरि में श्रमदान अभियान चलाया। शिवतांडव मंदिर से सिद्धबाबा स्थान तक पहुंच मार्ग की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गोरखगिरि का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू के निर्देशन में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसएस राजपूत व हेमलता की देखरेख में छात्र-छात्राओं की अलग-अलग टोलियां बनाई गईं। जिन्होंने शिवतांडव मंदिर के आसपास ऊबड़-खाबड़ रास्ते व फैली गंदगी को साफ किया। तीन घंटे तक छात्र-छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। महाविद्यालय के डॉ. एलसी अनुरागी ने गोरखगिरि का इतिहास बताया। कहा कि गुरु गोरखनाथ ने इस पहाड़ पर तपस्या की थी, तभी इसका नाम गोरखगिरि पड़ा। वनवास काल के दौरान भगवान राम भी यहां आए थे।
महोबा। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक दिवसीय एनएसएस शिविर व संगोष्ठी की गई। स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्रवक्ता जगभान राजपूत ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सपना को पहला और आराधना को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, शिवम सिंह मौजूद रहे। शहर के जीजीआईसी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानाचार्या सरगम खरे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जनतंत्र इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें