फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजनगर-महोबा मार्ग में लवकुश नगर तिराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बहन के घर जा रहे भाई की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कस्बा राजनगर निवासी सूरज बाल्मीकि (25) शनिवार को बाइक से कस्बा चरखारी निवासी अपनी बहन सुषमा के घर जा रहा था। तभी लवकुशनगर तिराहे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें