फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः दलहन व तिलहन केंद्र में एक दिन में खत्म हो गईं बोरियां, खरीद ठप

विज्ञापन
खरीद न होने से केंद्र के बाहर माल भीगने से बचाने के लिए ट्रैक्टरों को पॉलिथिन से ढके किसान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शासन के निर्देश पर समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों के मूंग, उड़द, मूंगफली व तिल की खरीद के लिए तहसील कुलपहाड़ के स्टेशन मार्ग जैतपुर में स्थापित पीसीएफ केंद्र की व्यवस्थाओं की पहले दिन ही पोल खुल गई।
विज्ञापन

पहले दिन छह किसानों के माल की खरीद के बाद बारदाना खत्म हो गया। इससे खरीद का काम ठप है। तीन दिन से केंद्र के बाहर खड़े किसानों का माल बारिश में भीग रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 17 नवंबर को पीसीएफ खरीद केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया था। इस दौरान नियमित खरीद के निर्देश दिए थे। पहले दिन केंद्र में माल खरीदा गया, लेकिन 18 नंवबर से खरीद ठप है और किसानों को इसका कोई कारण भी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य योजना का लाभ लेने के लिए किसान ट्रैक्टरों में माल लेकर खरीद केंद्र पहुंचे, लेकिन केंद्र प्रभारी गायब मिले। तीन दिन से किसान खरीद केंद्र के बाद डेरा जमाए हैं। 24 घंटे पहले हुई बारिश से तमाम किसानों की मूंगफली भीग गई।
कुछ किसानों का माल केंद्र के बाहर जमीन में पड़ा होने के चलते वह रात दिन उसकी रखवाली कर रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। इस बारे में जिलाधिकारी का कहना है कि केंद्र में बोरियां खत्म हो गई थीं। बोरियों की व्यवस्था के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए गए हैं। शनिवार से खरीद का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें