फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर महोत्सव में बुंदेली राई नृत्य से छात्रों ने जीत दिल

विज्ञापन
कालिंजर महोत्सव में सम्मानित हुए महोबा के छात्र - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जनपद बांदा के कालिंजर अजेय दुर्ग पर आयोजित चार दिवसीय कालिंजर महोत्सव के दूसरे दिन महोबा के नवरस म्यूजिकल ग्रुप व डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने बुंदेली लोक कला की छाप छोड़ी। राई नृत्य व बुंदेली लोकगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानदार प्रस्तुति के लिए कलाकारों व छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगीताचार्य अबोध सोनी के निर्देशन में नवरस म्यूजिकल ग्रुप व डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र अमन सोनी, राहुल अनुरागी, अमित द्विवेदी, जीतेंद्र प्रजापति, योगेंद्र कुमार, अमित, भरत, दुष्यंत, अनुराग, राधारमण, सुमेंद्र, शरद व जीतेंद्र ने कालिंजर महोत्सव में प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से ओतप्रोत बुंदेली राई नृत्य व गायन की प्रस्तुति खूब सराही गई।
नटराज संगीत विद्यालय के प्रबंधक धनंजय के नेतृत्व में नटराज संगीत विद्यालय व नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बुंदेली लोक कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीताचार्य अबोध सोनी का कहना है कि विलुप्त होती बुंदेली संस्कृति को एक मंच प्रदान करने व लोगों को बुंदेली संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बांदा जिलाधिकारी हीरालाल ने कलाकारों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोबा लौटे छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर बुंदेली लोक कलाकारों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें