थाना कबरई क्षेत्र के ग्राम मकरबई में खेत में बिजली गिरने से एक ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया। बिजली की चपेट में आकर एक भैंस और बकरी भी बुरी तरह झुलस गई। कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम मकरबई निवासी गोरेलाल 60 पुत्र कल्लू मंगलवार को अपने खेत के पास जानवर चरा रहा था तभी बारिश के साथ गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से गोरेलाल बुरी तरह झुलसकर नीचे गिरकर बेहोश हो गया। बिजली की चपेट में आने से एक भैंस और एक बकरी बुरी तरह झुलस गई। गोरेलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।