कानपुर-सागर हाईवे पर गुढ़ा तिराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी जिससे बैलगाड़ी सवार ग्रामीण गंभीररूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम खन्ना निवासी रामनरेश अहिरवार(30) पुत्र जगदेव बैलगाड़ी लेकर देर रात खेत जा रहा था। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को पीछे से टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर लगने से बैलगाड़ी सवार ग्रामीण सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तकरीबन एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।