महोबा। चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र के डीआईजी विपिन कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए रूट डाजवर्जन किया जाए।
मोदी ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पहुंचे डीआईजी व एसपी अपर्णा गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने भी गूगल मीट के माध्यम से चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सभी अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महोबा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी ने डीएम मनोज कुमार सिंह व एसपी के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ समुचित पुलिस प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की। एसपी ने रूट डायवर्जन किए जाने, बैरियर लगाने व कार्यक्रम के दौरान पॉर्किंग व्यवस्था के लिए सीओ यातायात को निर्देश दिए। इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम, सीओ रामप्रवेश राय, सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।