फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीमारी का बहाना बना गायब नहीं हो सकेंगे कक्ष निरीक्षक

Thu, 05 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक बीमारी के बहाने मेडिकल लेकर ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे। सीएमओ की संस्तुति के बाद ही कक्ष निरीक्षकों का अवकाश मंजूर हो सकेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। कक्ष निरीक्षकों के मेडिकल अवकाश में निजी अस्पताल व डॉक्टर का मेडिकल मान्य नहीं होगा। सिर्फ सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल मान्य होगा। परीक्षा में ड्यूटी के लिए ब्लॉक वार कक्ष निरीक्षकों की सूची बनाई जाएगी। इससे अब कक्ष निरीक्षकों के लिए बोर्ड परीक्षा के दौरान मेडिकल अवकाश लेना आसान नहीं हो सका। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर इस वर्ष जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल में 11,939 जबकि इंटरमीडिएट में 9,485 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान इस बार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाएगी। ताकि, पारदर्शी तरीके से यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें