फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः मेले में 220 बेरोजगारों को मिली नौकरी

विज्ञापन
1ेले में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी के अधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजागार मेले का आयोजन किया गया। नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी। कंपनी के मानकों पर खरा उतरने वाले 220 बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन किया गया। इन्हें आठ से 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार मेले में होली हर्बल प्रयागराज, एक्सेंट एक्वा लखनऊ, महोबा की एलआईसी, मथुरा देवी शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, ब्राइट फ्यूचर, बुंदेलखंड कनेक्ट व जन एकता लोक कल्याण समिति कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 450 अभ्यर्थी रोजगार के लिए पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी दक्षता परखी। सवालों के सही जवाब देने वाले 141 पुरुषों व 79 युवतियों का चयन किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानदेय निर्धारित किया गया है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने के मकसद से मेले आयोजित किए जा रहे हैं। आठ अगस्त को सेवायोजन कार्यालय व 22 अगस्त को आईटीआई में रोजगार मेला लगेगा। मेले में होली हर्ब्स ने 20, एक्सजेंट एक्वा ने 19, एलआईसी ने 37, बुंदेलखंड कनेक्ट ने 34, ब्राइट फ्यूचर ने 47, मथुरा देवी शिक्षा ने 46 और जन एकता लोक कल्याण समिति ने 17 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मौके पर अवधेश तिवारी, ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें