फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः कजली मेले के लिए 30 लाख रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रक्षा बंधन पर्व के दूसरे दिन से लगने वाले सात दिवसीय ऐतिहासिक कजली मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गईं है। पालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को कजली मेले के लिए 30 लाख के बजट को सर्व सम्मति से मंजूरी मिल गई। मेले में भव्य शोभा यात्रा व अन्य व्यवस्थाओं में पालिका यह धनराशि खर्च करेगी।
विज्ञापन

कजली मेले में बुंदेलखंड के अलावा विभिन्न जनपदों से लोग आते हैं। मेले के पहले दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा निकालने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होती है। इसके लिए पालिका बोर्ड की बैठक में बजट स्वीकृत किया जाता है। चार दिन पहले पालिका में बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभासदों ने पालिका प्रशासन पर विभिन्न आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। इस पर बैठक स्थगित हो गई थी। शनिवार को सभासदों की सहमति बनी कि केवल कजली मेले के लिए बैठक होगी। अन्य प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होंगे।
चेयरमैन दिलाशा तिवारी व ईओ अवधेश यादव की मौजूदगी में आयोजित बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से 30 लाख रुपये का बजट पास किया गया। 13 अगस्त से शुरू होने वाले कजली मेले में पहले शहीदस्थल हवेली दरवाजा से शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद कीरत सागर तट पर सात दिन तक रंगारंग कार्यक्रम व मेला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें