महोबा। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में जिले की चार इकाइयों के लिए सात दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतराम ने बताया कि माटीकला रोजगार योजना के तहत अधिकतम 10 लाख तक वित्तपोषण बैंक से कराया जाएगा। बताया कि 18 से 50 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में अपनी फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता व राशन कार्ड के साथ संलग्न कर अपना ऑफलाइन आवेदन 20 जून तक जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए गांधीनगर स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है। (संवाद)