फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा परिचालक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा परिचालक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

महोबा। परिवहन निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संविदा परिचालक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया कि उसकी समस्या का समाधान न होने पर वह 11 जून से रोडवेज परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होगा। संविदा परिचालक कपिल कश्यप ने पत्र में बताया कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा उन्हें ड्यूटी पर लेने से मना कर दिया गया है। कारण जानने पर उसके खिलाफ 20 फरवरी 2011 का कथित रूप से 16 यात्री बिना टिकट का प्रकरण विचाराधीन होना बताया गया। पीड़ित ने एआरएम से दस जून तक मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने और उसे पुन: ड्यूटी पर रखे जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें