पनवाड़ी (महोबा)। सड़कों पर घूमते अन्ना मवेशी समस्या बनते जा रहे हैं। वहीं गोशालाओं में सन्नाटा पसरा है।
पनवाड़ी ब्लॉक में अधिकांश ग्राम पंचायतों में गोशालाओं से गोवंश को छुट्टा छोड़ दिया गया है। किसान चंद्रशेखर नायक का कहना है कि अन्ना जानवर उसकी खड़ी फसल चर गए , इसी तरह किशोरी अहिरवार के खेतों में भी उरद की फसल को चर लिया है। पनवाड़ी के प्रेमचंद्र, हरिचंद्र, प्रकाश, आसाराम, सीताराम, रमेश का कहना है कि गोशालाओं में ताला बंद रहता है। जिससे गोवंश खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिन्हें अभी तक बंद नहीं किया गया है। ग्राम पंचायतों में नैपुरा, फदना, किल्हुआ, नकरा, चौका, काशीपुरा, रिपनोर, रिछा, धवार, पहड़िया, बेदो, चमर्रा, बागोल, बीहट, श्योडी समेत अधिकांश ग्राम पंचायतों में अन्ना जानवर छुट्टा घूम रहे हैं। खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी अरुण कुमार दीक्षित का कहना है कि जल्द सभी छुट्टा गोवंश को गोशालाओं में बंद किया जाएगा।