फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले गड्ढों की जांच को बनी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पत्थर मंडी कबरई में पट्टे वाले पहाड़ों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है। अमर उजाला में 19 जनवरी के अंक में हादसों के बाद भी नहीं जागे अफसर शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद से अधिकारी हरकत में आ गए हैं। एडीएम की अगुवाई में जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

पत्थर मंडी कबरई के विभिन्न क्षेत्रों में आबादी के निकट व पहाड़ों के आसपास पट्टाधारकों ने गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। कई ने तो इन गड्ढों में सबमर्सिबल पंप भी डाल रखा है। पट्टा संचालक इन गड्ढों में पानी का स्टोर कराते हैं और फिर खनन के दौरान उड़ने वाली धूल पर पानी छिड़काव कराते हैं। 16 जनवरी को जवाहर नगर कबरई में पहाड़ के पास खुले पड़े गड्ढे में गिरने से मूलचंद्र के बेटे त्रिभुवन (5) की जान चली गई थी। इसके पहले भी कई अन्य लोगों की पहाड़ के आसपास खोदे गए गड्ढों में गिरने से जान जा चुकी है। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने बताया कि एडीएम राम सुरेश वर्मा की अगुवाई में एक समिति गठित की गई है। इसमें खनन विभाग के अधिकारी व सीओ सदर को शामिल किया गया है। एक सप्ताह में यह समिति अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें