फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे पर हादसे के एक घंटे बाद ही बनने लगी सड़क

Sun, 10 Nov 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कस्बा पनवाड़ी के पास नवीन बाईपास की जर्जर सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के एक घंटे के बाद विभागीय अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग पहले ही सड़क दुरुस्त करा देता तो हादसा न होता।
नवीन बाईपास पर थाना महोबकंठ के बसरिया गांव निवासी अल्लू (50) बाइक से पनवाड़ी जा रहा था। तभी सामने से आ रहे जनपद हमीरपुर के पुरैनी गांव निवासी देवेंद्र राजपूत की बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एनके त्यागी का कहना है कि गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। कुछ ठेकेदारों ने पहले मेटेरियल डाल दिया था। उसी के तहत सड़कें गड्ढामुक्त कराई जा रही हैं। दुर्घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।
ग्रामीण रामदयाल, प्रीतम, पुन्ना आदि ने बताया कि बाईपास में करीब 20 मीटर तक सड़क पिछले कुछ समय से जर्जर है। बारिश के दौरान सड़क में कटाव हो गया था। कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को हादसा होने के एक घंटे बाद ही पीडब्ल्यूडी ने श्रमिकों को लगाकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। यदि पहले ही सड़क की मरम्मत करा दी जाती तो यह हादसा और इससे पहले हुईं दुर्घटनाएं नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें