विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी रमेश मिश्रा ने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना का काम दिसंबर 2016 तक पूरा हो जाएगा। कहा कि सपा ने उन्हें बांदा हमीरपुर सीट से एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है। चुनाव जीतने के बाद बिजली- पानी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करेंगे।
एमएलसी प्रत्याशी सोमवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि सूखे संकट के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 46 स्थानों पर भूसा केंद्र खोले हैं, जिससे पशुओं को भूख से बचाया जा सके। कहा कि किसानों को राहत राशि के नाम पर उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने किसानों की मदद को एक धेला भी नहीं दिया है।
कहा कि वह मिशन 2017 को फतह कराने के लिए बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा का भ्रमण कर पार्टी के लिए तन मन और धन से काम करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड के प्रति काफी गंभीर है। यही वजह है कि बुंदेलखंड में सबसे पहले खाद्य सुरक्षा बिल लागू किया है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, जिला महासचिव रमेश यादव, हमीरपुर जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय परिहार, कुंभकरण यादव आदि मौजूद रहे।