फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हमीरपुर की रिया ने 50 मीटर दौड़ में मारी बाजी

Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 16 परिचय-50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : शिकोहाबाद के चौमुखी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो गई। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमखम दिखाया। 50 मीटर दौड़ में हमीरपुर की रिया ने बाजी मारी। शनिवार को समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

39वी मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर की दौड़ में हमीरपुर की रिया देवी प्रथम, बांदा की प्रियांशी द्वितीय और महोबा की लक्ष्मी देवी तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर बालक प्राथमिक स्तर में बांदा के आशीष ने बाजी मारी जबकि महोबा के अनुज दूसरे व हमीरपुर के इंद्रेश तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर स्तर बालक 100 मीटर दौड़ में बांदा के चंद्रभान सिंह यादव ने प्रथम, चित्रकूट के शिवम ने द्वितीय और महोबा के धर्मेंद्र ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह से जूनियर स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में चित्रकूट की सबीना खातून प्रथम, बांदा की सुमन देवी द्वितीय व हमीरपुर की जानवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी में महोबा को हराकर बांदा की टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें