फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वायरल बुखार के साथ जुकाम-खांसी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-इलाज कराने के लिए ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

फोटो 23 एमएएचपी 14 परिचय-जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर जुटी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। जुकाम-खांसी के साथ गले में इंफेक्शन व वायरल बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंचे। इनमें मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या 200 से अधिक रही। बुखार से पीड़ित देवकी, शिवम, गुनगुन, महेश समेत छह मरीजों की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
पिछले तीन दिन से कभी रिमझिम बारिश तो कभी बूंदाबांदी हो रही है। ऐसे में मौसमी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। पर्चा काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण कक्ष में मरीजों की कतारें लगी रहीं। शहर के रोहित कुमार, विमल, मनोज कुमार आदि ने बताया कि उन्हें गले में दर्द होने लगा, जो इतना बढ़ गया कि कुछ खाना, पीना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र, योगेश, नरेंद्र आदि ने बताया कि तीन दिन से बुखार व जुकाम होने से वह परेशान हैं। सचिन ने बताया कि त्वचा में खुजली की समस्या होने से दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल के डाॅ. राजेश कुमार भट्ट का कहना है कि इस समय बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में मौसम में बुखार, जुकाम आदि बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। बच्चे और बुजुर्ग इन बीमारियों की चपेट में ज्यादा आते हैं। उन्होंने ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करने, ताजा भोजन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें