फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म के निर्माण में हो रही धांधली

Fri, 10 Mar 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्लेटफार्म नं01 के निर्माण में लग रहा घटिया ईंट । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के अभियंताओं की निष्क्रियता के चलते महोबा रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्याें में जमकर धाध्ंाली की जा रही है। गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री का प्रयोग होने से निर्माण कार्याें के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिंह लग गया है।
विज्ञापन



विश्व के प्रमुख पर्यटन केंद्र खजुराहो के महोबा रेलवे स्टेशन से जुड़ जाने के बाद महोबा को बेहतर यात्री सुविधाएं देने की रेलवे महकमे ने कमर कस ली है। वहीं ,विभाग के अभियंता खुले आम घटिया निर्माण कराकर रेलवे की शाख में बट़्टा लगा रहे हैं। महोबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों को दोनों ओर लंबाई बढ़ाने का काम  तेजी से चल रहा है।

साथ ही प्लेटफार्म किनारे नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें बेस फाउंडेशन में सीमेंट कंकरीट का काम भी वास्तविक अनुपात में न कर महज बेस कंकरीट की खानापूरी की जा रही है। प्लेटफार्माें की ऊंचाई बढ़ाने के लिए लगाए गए कंकरीट के वाल पिलर में भी मानक के अनुरूप आरसीसी की ढलाई नहीं कराई गई है। विभागीय अभियंताआें को मौके पर देखने की फुर्सत नहीं हैं। जिससे गुणवत्ता पर संबधित ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जब उत्तर मध्य रेलवे के एईएन एस सी गिरि  ने बताया कि एक नंबर का ईंट मिलता नहीं हैं ठेकेदार तीन नंबर का ही लगाते हैं। रेलवे मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश अवस्थी,अतुल शर्मा आदि ने  मंडलीय रेल प्रबंधक से महोबा में करोडों रुपए के हो रहे  विकास कार्यों  की गुणवत्ता मेनटेन कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें