फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेवानिवृत्त मंडी सचिव ने मंदिर में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महोबा के पस्तौर गली स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार दोपहर सेवानिवृत्त मंडी सचिव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पस्तौर गली निवासी सेवानिवृत्त सचिव श्याम सुंदर त्रिपाठी (75) रोज की तरह मंदिर गए थे। उन्होंने मंदिर के अंदर गमछे से रेलिंग के सहारे फंदा लगा लिया। शाम को लोगों ने मंदिर का गेट अंदर से बंद देखा। अंदर वृद्ध को फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध अपने साथ एक ताला लेकर गए थे। उन्होंने मंदिर के प्रवेश द्वार पर अंदर से ताला लगाया और फिर आत्महत्या की। परिजन घटना के संबंध में कुछ भी नहीं बता पाए।
सुसाइड नोट में क्या लिखा है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। क्षेत्राधिकारी सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि वृद्ध ने शिव मंदिर की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें